Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुरे प्रदेश के बागवान पैसा इकट्ठा कर सरकार को भरेगा जुर्माना : चेतन बरागटा

पुरे प्रदेश के बागवान पैसा इकट्ठा कर सरकार को भरेगा जुर्माना : चेतन बरागटा, एंटी हेलनेट

शिमला|
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा है कि कुछ दिन पहले शिमला जिला के किसान को अपनी सेब की फसल नाले में फेंकनी पड़ी क्योंकि सड़कें बंद थी। लेकिन इस सरकार ने सारे मामले को राजनैतिक रूप देते हुए किसान को ही प्रताड़ित करना शुरू किया। और अब किसान को एक लाख रुपया जुर्माना भरे का नोटिस प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भेजा है।

भारतीय जनता पार्टी सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि बागवान बाहुल्य क्षेत्र में बागवान विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहा है। सड़के अभी भी अवरुद्ध पड़ी है जिस कारण बागवान अपने उत्पाद समय पर मंडियों में नही पहुँचा पा रहा है। क्षेत्र में खादों की किल्लत है,बागीचों में पतझड़ की समस्या जस की तस बनी हुई है। अच्छा होता सरकार नौणी विश्वविद्यालय और बागवानी विभाग की एक्सपर्ट्स टीम का क्षेत्र में विजिटि करवाते ताकि बागवानों के बागीचों में लग रही विभिन्न बिमारी का कोई समाधान करने में बागवानो की मदद होती।

इसे भी पढ़ें:  शिमला: 27.98 ग्राम चिट्टे सहित तीन महिलाएं गिरफ्तार

चेतन बरागटा ने पिछले साल का एमआईएस के तहत खरीदे गए फलों का भुगतान भी बागवान को नही हुआ है।अच्छा होता सरकार इस ओर ध्यान देती लेकिन सरकार ने इसके विपरित अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए 1-1 लाख का जुर्माना बागवानों पर लगा दिया।

चेतन बरागटा ने कहा कि वो भाजपा की तरफ से कह रहे कि बागवानों पर लगी 1-1 लाख का जुर्माना बागवान नही भरेंगे। हम एक मुहिम पुरे प्रदेश में चलाएंगे और ये पैसा/जुर्माना बागवानों से इक्ट्ठा कर सरकार को देंगे। अगर सरकार का अहंकार इसी से सन्तुष्ट होता है तो हम ऐसा कार्य जरूर करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  शिमला: NDPS एक्ट के 7 मामलों में 9 लोगों को गिरफ्तार, 52.68 ग्राम चिट्टा और 807 ग्राम चरस बरामद

तुगलकी फरमान को वापस ले सरकार
उन्होंने सरकार से मांग की है कि अगर बागवानों के प्रति आपको थोड़ी भी हमदर्दी बची है तो इस तुगलकी फरमान को वापस ले और जिस तरह बागवान अनेकों समस्याओं से जूझ रहा है उन समस्याओं का समाधान करने पर ध्यान केन्द्रित करे।

पुरे प्रदेश के बागवान पैसा इकट्ठा कर सरकार को भरेगा जुर्माना : चेतन बरागटा

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now