Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रामपुर में गहरी खाई में गिरी कार, चार की मौत, एक गंभीर घायल, सीएम दुर्घटना पर शोक किया व्यक्त

accedent

शिमला|
शिमला जिले के रामपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। हादसे का शिकार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही यह लोग रामपुर के शलून कैंची के पास पहुंचे ऑल्टो कार HP06B-3901 अनियंत्रित होकर सड़क से 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों में तीन लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अविनाश मांटा उम्र 24 वर्ष पुत्र देविंद्र मांटा निवासी गांव चकली डाकघर दियोठी रामपुर शिमला, सुमन उम्र 22 वर्ष पुत्र भाग चंद गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला, हिमानी उम्र 22 वर्ष पुत्री दलीप सिंह गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला और संदीप उम्र 40 वर्ष पुत्र चेत राम गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। हादसे में शिवानी उम्र 22 वर्ष पुत्री दलीप कुमार गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला घायल है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: शिमला में कांग्रेस नेता युद्धवीर बैंस का हंगामा, बीच सड़क पर बोले-"मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं CM सुक्खू"

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में कलेरा मझेवटी के निकट शालून कैंची में एक कार दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। सूचना के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान की प्रार्थना की है।

इसे भी पढ़ें:  पुनर्वास केंद्रों से ठीक होने वाले व्यक्तियों को आतिथ्य क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करेगा पर्यटन विकास निगम - आर एस बाली

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now