Prajasatta Side Scroll Menu

Shimla: नशा माफिया के खिलाफ शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शाही महात्मा गैंग का पर्दाफाश,एक साथ 16 गिरफ्तारियां

Shimla:नशा माफिया के खिलाफ शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शाही महात्मा गैंग का पर्दाफाश,एक साथ 16 गिरफ्तारियां

Shimla Crime News: हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू और चिरगांव क्षेत्र में सक्रिय अंतरराज्यीय नशा माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शाही महात्मा गैंग के खिलाफ चल रही जांच के तहत, पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस गिरोह की सच्चाई सामने आई है।

टीम का नेतृत्व करते हुए एसडीपीओ ठियोग सिद्धार्थ शर्मा (HPS) और कोटखाई एवं ठियोग के एसएचओ के साथ विशेष सेल ने शाही महात्मा गैंग के नशे के व्यापार की गहराई से जांच की। इस मामले में, एफआईआर 50-24 के तहत 468 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी, जो जम्मू-कश्मीर से जुड़े आरोपियों के पास से मिली थी। गहन वित्तीय जांच और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर, इस संगठित ड्रग सिंडिकेट के सदस्य पहचाने गए और आज कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

शाही महात्मा गैंग (Shahi Mahatma Gang) के  गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं:

1. यशवंत सिंह (53 वर्ष) – शरोग, रोहड़ू
2. प्रदीप चौहान (25 वर्ष) – समाला, रोहड़ू
3. ललित ठाकुर (29 वर्ष) – रोहड़ू
4. अमन नेगी (24 वर्ष) – बठवा, चिरगांव
5. बृज मोहन (35 वर्ष) – सीमा, रोहड़ू
6. रवेश (32 वर्ष) – शारोली, चिरगांव
7. विजेंद्र रावत (35 वर्ष) – बठवा, चिरगांव
8. मोहित ठाकुर (25 वर्ष) – बामवाड़ी, चिरगांव
9. प्रशांत राठौर (30 वर्ष) – नॉय, रोहड़ू
10. साहिल ठाकुर (29 वर्ष) – खानोला, रोहड़ू
11. हितेश ठाकुर (27 वर्ष) – आदल, रोहड़ू
12. हर्ष धंता (29 वर्ष) – मघवटा, जुब्बल
13. सार्थक सूद (27 वर्ष) – समाला, रोहड़ू
14. कुनाल शद्रू (28 वर्ष) – दशालनी, रोहड़ू
15. जतिन ठाकुर (28 वर्ष) – चेबरी, रोहड़ू
16. श्रेयस मेहता (27 वर्ष) – पटसरी, जुब्बल

इसे भी पढ़ें:  शिमला के लोअर बाजार में कपड़े के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

इस मामले में गैंग का मुख्य सरगना शाही महात्मा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शाही महात्मा गैंग के खिलाफ यह कार्रवाई पिछले 3-4 वर्षों से सक्रिय इस अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी जीत मानी जा रही है, जिसमें कुल 7-8 करोड़ रुपये की ड्रग मनी शामिल थी।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस सरकार हिमाचल में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को नियंत्रण में लाने में रही असफल : भाजपा

अब तक इस ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ कुल 62 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में नशे की तस्करी पर कड़ी नकेल कसी जाएगी।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा, शाही महात्मा गैंग के मुख्य सरगना शाही महात्मा पहले से ही गिरफ्तार है। यह गिरोह पिछले 3 से 4 वर्षों में रोहड़ू और चिढ़गावं क्षेत्र में चिट्टे की तस्करी में सक्रिय था। इस दौरान करीब 7 से 8 करोड़ रुपए की ड्रग मनी का प्रयाेग किया प्रयोग किया गया। शिमला पुलिस चिट्टा तस्करी के गिरोह का नेटवर्क तोड़ रही है, हाल ही में 3 गिरोह के 62 तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP Latest News HP News in Hindi HP News Today Shimla Crime news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News shimla news in hindi Shimla News Today Shimla News Update Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now