Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: आधी रात को एटीएम उखाड़ रहे शातिर को पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

शिमला: आधी रात को एटीएम उखाड़ रहे शातिर को पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

शिमला|
न्यू शिमला थाना पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास कर रहे शातिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार घटना शुक्रवार रात रात 2:32 बजे खलीणी चौक के पास पंजाब नेशनल बैंक में पेश आई है। जहाँ एक शातिर लोहे की रॉड लेकर एटीएम केबिन में दाखिल हुआ और उसे खोलने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस कांस्टेबल ने एटीएम में एक व्यक्ति को देखा जो इसे तोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपित उस वक्त एटीएम में ही मौजूद था। पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोचा। आरोपित की की पहचान सौरभ निवासी गांव लाेह, डाकघर जुन्गा के ताैर पर हुई है। इससे पहले जिला शिमला जुब्बल में भी एक व्यक्ति काे एटीएम में ताेड़फाेड़ करने के मामले में गिफ्तार किया जा चुका है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now