Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: दो दिन से लापता 24 साल के युवक का पेड़ से लटका मिला शव, आत्महत्या का अंदेशा

Published on: 17 February 2022
Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

शिमला|
राजधानी शिमला के जुब्बल क्षेत्र के रोहटान गाँव से दो दिन से लापता हुए हिमांशु चौहान का यह शव पेड़ से लटका मिला है। हिमांशु चौहान का यह शव बगीचे से साथ लगते जंगल में पेड़ से लटका पाया गया है। शिमला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मामले की जाँच अभी चल रही है।

जानकारी के अनुसार, जुब्बल रोहटान गांव का हिमांशु चौहान बीते मंगलवार से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। बुधवार को उसका शव एक बगीचे के साथ लगते जंगल में पेड़ से लटका मिला है। हालांकि, युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

शिमला पुलिस ने शव मिलने की पुष्टि की है। शिमला पुलिस का कहना है कि जुब्बल थाने को युवक के शव मिलने की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि उसने सुसाइड किया है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now