Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला : एनडीपीएस एक्ट मामले में दिल्ली से 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Published on: 5 April 2022
एनडीपीएस एक्ट मामले में दिल्ली से 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

शिमला|
शिमला पुलिस के रामपुर थाना की स्पेशल टीम ने चिट्टा सप्लाई करने वाले दो विदेशी मुख्य चिट्टा तस्करों को दिल्ली से धर दबोचा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर थाने में प्राथमिकी संख्या 41/22 यू/एस 21 एनडी एंड पीएस एक्ट दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.15 ग्राम चिट्टा / हेरोइन और 1.14 ग्राम क्रिस्टलीय पदार्थ (एमडीएमए) बरामद किया था।

पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पाया गया कि आरोपी दो विदेशी चिट्टा तस्करों से नशे की खेप खरीदकर लाए थे। इसके बाद पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया। जिसके बाद नशीली पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला को रोकने/तोड़ने के लिए शिमला पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज पर काम किया और दिल्ली से 02 अफ्रीकी नागरिकों को धारा 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। फ़िलहाल मामले की जांच आगे जारी है।शिमला पुलिस की थर्फ़ से गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now