Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: कार्ट रोड पर एक के बाद एक कई गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर सड़क पर पलटी कार

accedent

शिमला|
राजधानी शिमला के कार्ट रोड पर में सोमवार रात को एक तेज रफ्तार कार एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद सड़क पर पलट गई। इस हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।

गाड़ी पलटने की वजह से सड़क पर जाम लग गया। हादसे के बाद जाम लगे होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन की मदद से कार को सीधा किया और जाम खुलवाया।

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि सोमवार रात को वह बनूटी जा रहे थे। वह एमसी पार्किंग के पास गाड़ी में खड़े थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कार आई और उनकी गाड़ी समेत कई गाड़ियों व टैंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें:  सहेली के साथ शिमला घूमने आई पंचकूला की 16 वर्षीय लड़की के साथ होटल में दुष्‍कर्म, मामला दर्ज

टक्कर मारने के बाद वह कार सड़क पर पलट गई। चालक कार से निकल कर फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत के बाद पुलिस ने छोटा शिमला थाना ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  प्रवक्ता संघ ने की 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध प्रवक्ताओं को नियमित करने की मांग
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now