Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला में व्यक्ति से ऑनलाईन ठगी, शातिर ने मोबाइल पर एनी डेस्क एप्प से लगया 1.53 लाख चूना

Published on: 10 March 2022
fraud, Solan News

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे है। साइबर पुलिस निरंतर लोगों से जागरुकता बरतने की अपील करती रही है लेकिन फिर भी कई लोग इस तरह की ठगी का शिकार हो रहे हैं। ताज़ा मामला राजधानी शिमला का है जहाँ ऑनलाइन ठगों ने इस बार शिमला के घोड़ा-चौकी निवासी चरण जीव वर्मा को अपना शिकार बनाते हुए 1,53,386.98 रुपए का चूना लगाया है। उनकी शिकायत पर बालूगंज पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकरी अनुसार चरण जीव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 17 नवंबर 2021 को पानी का बिल भरने के लिए मोहन वर्मा के खाते में 828 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए, लेकिन यह राशि मोहन वर्मा के अकाउंट में क्रेडिट नहीं हुई। इसके बाद चरण जीव ने गूगल पर ऑनलाइन शिकायत की करने कोशिश की तो यहां उन्होंने 09451330817 नंबर देखा और बाद में इस नंबर पर फोन किया।

चरण जीव के मुताबिक उनकी यह काल विकास कुमार के मोबाइल नंबर-919933655337 पर ट्रांसफर हो गई। विकास कुमार ने उन्हें मोबाइल पर एनी-डेस्क एप्प डॉउनलोड करने की सलाह दी। इस पर चरण जीव ने भी इस एप को डाउनलोड किया और विकास ने एप पर जो स्टैप फॉलो करने को बोला, चरण जीव वर्मा ने ठीक वैसे ही किया।

इस बीच शातिर ने कुछ ही देर में चरण जीव के बैंक खाते से सात ट्रांजैक्शन कर डाली और उनके खाते से डेढ़ लाख की राशि उड़ा दी। इससे चरण जीव के होश उड़ गए। पुलिस ने बालूगंज थाना में मामला दर्ज करने के बाद हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को इसकी जांच की जिम्मा सौंप दिया है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now