Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: शोघी के पास ​​​​तेज रफ्तार​ ​​वॉल्वो बस ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Kangra News Kullu Accident, Mandi News : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा: बैक करते समय खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल Solan news, Bilaspur news,

शिमला|
राजधानी शिमला के शोघी के पास ​​​​तेज रफ्तार​ ​​वॉल्वो बस ने महिला को टक्कर मारी। घटना गुरवार रात की है। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान फरीदाबाद निवासी गीता (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके बस चालक को हिरासत में ले लिया है। वॉल्वो बस शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला परिवार के सदस्यों के साथ शिमला घूमने आई थी। शोघी हाईवे पर पैदल चलते हुए वॉल्वो बस ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां आधी रात को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस थाना बालूगंज में IPC की धाराओं 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, मां-बेटी समेत 4 की मौत, 2 घायल
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now