Prajasatta Side Scroll Menu

ठियोग से पूर्व भाजपा विधायक राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा थामा कांग्रेस का हाथ

ठियोग से पूर्व भाजपा विधायक राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा थामा कांग्रेस का हाथ

शिमला|
हिमाचल में कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका दिया है। ठियोग से
भाजपा के पूर्व विधायक दिवंगत राकेश वर्मा की धर्मपत्नी इंदु वर्मा ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। इंदु वर्मा ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा और अनिरुद्ध सिंह मौजूद रहे।

इंदु वर्मा भाजपा महिला मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी सदस्य रही हैं। लंबे समय से इनकी कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थी। इंदु वर्मा खुद लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। इंदु घूंड वार्ड और ठियोग के देवरीघाट वार्ड से जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। उनकी जनता के बीच अच्छी छवि है। वह 20 साल से महिला जागरूकता मंच भी चला रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  Shimla Poster Controversy: शिमला में स्वच्छता पोस्टर पर भगवान राम की तस्वीर से भड़के हिंदू संगठन, BJP ने ठहराया MC को दोषी, जाने क्या है सचाई ..!

इस दौरान हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति बहुत खराब है। भाजपा में भगदड़ मची हुई है और नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है और कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव से हो चुकी है। उपचुनाव में बीजेपी को पूरी तरीके से हार का सामना करना पड़ा और अब विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा।

जानकारों का मानना है कि इंदु वर्मा टिकट की शर्त पर ही बीजेपी छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। ऐसे में ठियोग विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर और साल 2017 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़े दीपक राठौर के राजनीतिक भविष्य पर भी संकट मंडराता नजर आ रहा है। कुलदीप राठौर और दीपक राठौर के अलावा बीजेपी भी टिकट के दावेदारों की सूची में शामिल है। ऐसे में अगर कांग्रेस पार्टी इंदु वर्मा को टिकट देती है, तो तीन बड़े नेताओं को संतुष्ट करना पार्टी के सामने कड़ी चुनौती हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  एबीवीपी ने एचपीयू में पुस्तकालय के 24 घंटे सेक्शन को तुरंत खोलने की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

बता दें कि इंदू वर्मा भाजपा के दिवंगत विधायक राकेश वर्मा की पत्नी हैं। राकेश वर्मा ठियोग में कांग्रेस की कद्दावर नेता विद्या स्टोक्स को हरा चुके हैं। वह तीन बार विधायक रहे हैं। एक बार वह भाजपा से चुनाव भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। वर्मा का 2020 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now