Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: कालाअंब में बेकाबू ट्राले का तांडव, 4 लोगों को कुचला; एक की मौत, हिमाचल बैरियर तोड़ भागा, हरियाणा में पकड़ा

Crime News Today: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बेकाबू ट्राले ने मचाया तांडव। कई वाहनों को टक्कर मारते हुए बैरिकेड्स तोड़े और हरियाणा में घुसा। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया।
Kala Amb Road Accident: Sirmour News: कालाअंब में बेकाबू ट्राले का तांडव, 4 लोगों को कुचला; एक की मौत, हिमाचल बैरियर तोड़ भागा, हरियाणा में पकड़ा

Sirmour News Today: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शनिवार को एक बेकाबू ट्राले ने भारी तांडव मचाया। त्रिलोकपुर की ओर से आए एचआर 58बी-0167 नंबर के ट्राले ने पहले रुचिरा के पास तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद कालाअंब सब्जी मंडी के पास एक मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया, जिससे उस पर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अन्य लोगों के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार ट्राला इतनी तेज रफ्तार में था कि रास्ते में जो भी आया, उसे चपेट में लेता हुआ आगे बढ़ता गया। इसके बाद चालक ने हिमाचल के प्रवेश द्वार पर लगे बैरियर और बैरिकेड्स को तोड़ दिए और हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर गया।

हरियाणा की सीमा में प्रवेश करते ही ट्राले ने एक ढाबे को भी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि ढाबे में बैठे लोग इसकी चपेट में आने से बच गए। इसके बाद असगरपुर में भी कई वाहनों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। इस घटना के बाद हरियाणा पुलिस ने ट्राला चालक को पकड़ लिया है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हिमाचल पुलिस हरियाणा पुलिस के संपर्क में है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे में मृतक और घायलों की पहचान तथा उनकी स्थिति को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

Crime News TodayHaryana NewsHimachal PoliceKala Amb AccidentRoad Accident News

Join WhatsApp

Join Now