साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

नालागढ़ में बियर से लदा ट्रक पुल से नीचे पलटा, दो की मौत दो घायल

नालागढ़ में बियर से लदा ट्रक पुल से नीचे पलटा, दो की मौत दो घायल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता।
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं ताज़ा मामला नालागढ़ के तहत महादेव पुल का है जहां पर एक बार फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।

मिली जानकारी मुताबिक नालागढ़ से एक ट्रक बियर भरकर स्वारघाट की ओर जा रहा था। जैसे ही वह महादेव पुल के पास पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गया। हादसा इतना ज्यादा खतरनाक ताकि इस हादसे में दो लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  बॉर्डर लॉयर ऑर्गेनाइजेशन ने अधिवक्ता राजेश कुमार और राजीव कौंडल को सौंपी हिमाचल की बागडोर

Join WhatsApp

Join Now