साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पेश की मिसाल, परवानू में कोरोना पीड़ितों के लिए फ़्री मिनी ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा की शुरु

परवानू में आपातकाल में इस नंबर 9218655101 पर कॉल कर लें सकते हैं फ़्री मिनी ऑक्सिजन सिलेंडर सेवा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
कोरोना महामारी से आई इस आपदा के समय परवाणू में गणपति मेगा स्टोर के मालिक तरुण गर्ग और उनके साथियों ने मिलकर नई मिसाल पेश की है। जहां देश में कोरोना मरीज ऑक्सीजन कमी से जूझ रहे है ऐसी कमी हिमाचल में न हो इसके लिए तरुण गर्ग और उनके साथियों ने परवानू में कोरोना पीड़ित व्यक्तियों के लिए फ़्री मिनी ऑक्सिजन सिलेंडर सेवा की शुरुआत की।


उन्होंने बताया कि इसमें ढाई सौ पॉप है,, तथा इसमें एक मास्क भी है जिसकी सहायता से कोरोना मरीज को लगभग 3 घंटे तक एजेंसी में ऑक्सीजन दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आपात समय में आप मिनी ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए इस मोबाईल नम्बर 9218655101 पर सीधा संपर्क कर सकते है। इस मौक़े पर उनके साथ सचिन गोयल, नरेश जॉली, संजय चौण, और राहुल वा अन्य साथी भी मौजूद रहे।

बता दें कि तरुण गर्ग और उनके साथी इससे पहले कालका क्षेत्र के पिंजौर में करोना पीड़ित व्यक्तियों के लिए फ़्री मिनी ऑक्सिजन सिलेंडर सेवा की शुरुआत कर चुके हैं| इसके अलावा कोरोना महामरी की इस आपदा से निपटने में परवानू शहर में अपनी महत्वपूर्ण सेवाए कई प्रकार से दे रहे हैं|

इसे भी पढ़ें:  मेकशिफ्ट अस्पताल रबौण में कोविड रोगियों को शीघ्र मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

Join WhatsApp

Join Now