Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उद्योग लगाने के लिए बैंक जल्द से जल्द जारी करें ऋण : यूको बैंक

उद्योग लगाने के लिए बैंक जल्द से जल्द जारी करें ऋण : यूको बैंक

सोलन|
जिला के अग्रणी बैंक द्वारा जिला सोलन की 172 वीं जिला सलाहकार समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन मनमोहन शर्मा , ( आई.ए.एस. ) उपायुक्त सोलन की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त सभागार के सम्मेलन कक्ष में किया गया। समिति में विभिन्न बैंकों द्वारा चलायी जा रही विकासात्मक योजनाओ के इलावा वित्तीय स्म्मावेशन के अंतर्गत बैंकिंग सेवाओ की बढ़ती पहुँच तथा सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमो विशेषकर अल्पसंख्यको , पिछड़े वर्ग तथा समाज के अन्य कमजोर वर्गों के लिए चलायी जा रही योजनाओ के सम्बंध में समीक्षा की गयी।

शुक्रवार को जिला सलाहकार समिति की 172 वीं त्रैमासिक बैठक डीसी मनमोहन शर्मा (IAS) उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई । उन्होंने कहा कि लक्षित वर्गों की आर्थिकी को मजबूती देने और पात्र व्यक्तियों तक समय पर ऋण पहुंचने में वित्तीय संस्थान अहम हैं वहीं कृषि तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को फसल बीमा तथा पशु बीमा करवाने के लिए कहा किसानों को प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं Milk processing Plant लगा कर किसान अपने आजीविका का एक साधन बना सकते हैं भारतीय रिजर्व बैंक शिमला श्री शुभम द्विवेदी ने बैंकों को आदेश कि वार्षिक ऋण योजना 2023 – 24 जिला सोलन को जो लक्ष्य रखा गया है सभी बैंक और विभिन्न विभागों से अनुरोध किया कि इस लक्ष्य को पूरा करें।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबन्धक यूको बैंक तमन्ना मोदगिल ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत सोलन जिला में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 209142 खाते खोले गए हैं । इन खांतों में 13247.73 लाख रुपये जमा हुए हैं । प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 2,12390 लाभार्थियों को जोड़ा गया है । प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 141242 तथा अटल पेंशन योजना से 59180 लाभार्थी जुड़ चुके हैं जन – धन खाते में आधार और मोबाइल सीडिंग की निर्धारित समय सीमा के भीतर करें । तलाशें संभावनाएं यूको आरसेटी को कृषि व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की संभावनाएं तलाशनी चाहिए । यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ( यूको आरसेटी ) को ऐसे कार्यक्रम करने चाहिए जो युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर दे । बैठक में अशोक चौहान जिला योजना प्रबन्धक नाबार्ड , अग्रणी जिला प्रबन्धक सोलनतमन्ना मोदगिल। विभिन्न बैंकों के उच्च अधिकारियों सहित विभिन्न सरकारी विभागो से आए अधिकारियों ने भाग लिया।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now