Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विधायक सुल्तानपुरी ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

IMG 20230814 WA0022

कुमारहट्टी 14 अगस्त(नवीन)वन विभाग सोलन द्वारा कुमारहट्टी के समीप,बडोग बाईपास पर ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के शिवधार मंदिर में,सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने, कार्यक्रम में बाण का पौधा लगाकर पौधारोपण का शुभारंभ किया। विधायक सुलतानपुरी ने इस अवसर पर कहा कि, पौधारोपण से जहां जलवायु शुद्ध होती है, वहीं पर्यावरण का भी विकास होता है। प्रत्येक प्रदेशवासी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।वृक्षारोपण से जहां प्रदेश में हरियाली बढ़ती है,व वातावरण शुद्ध होता है वही भूमि कटाव से भी राहत मिलती है।

विधायक ने सुल्तानपुरी ने लोगों से, मानसून के दौरान बड़ी संख्या में पौधारोपण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि, जिन प्राकृतिक आपदाओं से इस समय प्रदेश गुजर रहा है। उसका समाधान केवल पौधरोपण है। इस मौके पर स्थानीय पंचायत सुल्तानपुर व बड़ोग के निवासियों, धर्मपुर स्थित सी आर पी एफ, के जवानों व अधिकारियों, निरंकारी सत्संग समूह, व युवक मंडल चामिया, धर्मपुर, उदय बिहार, व वन विभाग के स्टाफ ने भी क्षेत्र में पौधारोपण किया। उल्लेखनीय है कि, बड़ोग वन क्षेत्र में वन विभाग द्वारा, मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत, 25 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। क्षेत्र में विभाग द्वारा 5000 पौधे, इसी योजना के तहत आरोपित किए जाएंगे। यह जानकारी डीएफओ सोलन, कुणाल अंगरीश ने देते हुए बताया कि, इस अवसर पर पौधारोपण हेतु बनाई गई 11 विस्तार समिति का भी शुभारंभ किया गया। जिसकी सहभागिता से पौधारोपण क्षेत्र का रखरखाव किया जाएगा।इस अफसर पर डीएफओ सोलन कुणाल अंगरिश, सहायक अर्निपाल सोलन, वन परिक्षेत्र अधिकारी धरमपुर, वन खंड अधिकारी धरमपुर, जोहड़जी,लोग्गों, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल बडोग पंचायत के उप प्रधान गुरुदेव शर्मा, कांग्रेसी नेता रूप लाल ठाकुर, अतर सिंह, रंजीत, जियालाल ठाकुर,नीतू सिंह, व अन्य गाने मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  सोलन: धर्मपुर में दो भाईयों ने पीट-पीट कर ले ली व्यक्ति की जान
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now