Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: हिमाचल में गोली लगने से पंचायत उपप्रधान की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के रामशहर की चिल्लड़ पंचायत के उपप्रधान और पूर्व सैनिक भगत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर मामले की गहन जांच कर रही है।
Solan News: हिमाचल में गोली लगने से पंचायत उपप्रधान की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के तहत रामशहर तहसील की चिल्लड़ पंचायत के उपप्रधान एवं सेवानिवृत्त सैनिक भगत सिंह निवासी गांव पुनैला, डाकघर दिग्गल, तहसील रामशहर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रामशहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित रखने के साथ फोरेंसिक टीम से भी वैज्ञानिक निरीक्षण करवाया है।

पुलिस के अनुसार 3 सितंबर को रामशहर थाना में सूचना मिली कि भगत सिंह की गोली लगने से मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को संरक्षित किया गया, ताकि महत्वपूर्ण साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो।

इसे भी पढ़ें:  परवाणू हादसे में मृतक के परिजनों की जयराम सरकार से गुहार,मृतक की कमाई पर निर्भर था परिवार

घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। उपमंडलीय पुलिस अधिकारी नालागढ़ भीष्म ठाकुर और थाना प्रभारी रामशहर की मौजूदगी में फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने मौके से आवश्यक भौतिक साक्ष्य भी नियमानुसार कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने 4 सितंबर को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: इंसानियत शर्मसार.! नवजात बच्ची को खुले आसमान के नीचे लावारिस छोड़ा 
Baddi Police Forensic Investigation Himachal Himachal News Ramshahr Crime Solan News

Join WhatsApp

Join Now