Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kasauli: पर्यटन नगरी कसौली में जाम ने बढ़ाई पर्यटकों की मुश्किलें: 10 मिनट का सफर 50 मिनट में

Published on: 17 August 2025
Kasauli: पर्यटन नगरी कसौली में जाम ने बढ़ाई पर्यटकों की मुश्किलें: 10 मिनट का सफर 50 मिनट में

हेमेंद्र कंवर कसौली
Kasauli News: हिमाचल प्रदेश की मशहूर पर्यटन नगरी कसौली, शनिवार को भारी ट्रैफिक जाम की चपेट में आ गई। गड़खल से कसौली बस स्टैंड तक का 10 मिनट का रास्ता तय करने में वाहनों को 45 से 50 मिनट लग गए। इस जाम ने न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि पर्यटकों और बस यात्रियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम की वजह से सोलन और धर्मपुर से आने वाली निजी बसें कीमुघाट और छोटे बस स्टैंड से ही वापस लौट गईं। इससे बसों में सफर कर रहे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल चलना पड़ा। कई निजी बसों को अपने तय समय पर रद्द करना पड़ा, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

दरअसल, तीन दिन के अवकाश के चलते कसौली में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, जो जाम का प्रमुख कारण बनी। इसके अलावा, गड़खल से कसौली तक सड़क के किनारे खड़े वाहनों ने भी रास्ता संकरा कर दिया। सड़क की खराब हालत ने भी इस समस्या को और गंभीर बना दिया। वाहन चालकों को अपने वाहनों को जाम से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बाहर से आए पर्यटकों ने जाम से हुई परेशानी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति से उनकी यात्रा का मजा किरकिरा हो गया। पर्यटकों ने हिमाचल प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

कसौली थाना प्रभारी धनवीर ठाकुर ने बताया कि तीन दिन के अवकाश के कारण पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन भीड़ और सड़क की स्थिति के कारण दिक्कतें आईं।

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News UpdateSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now