Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन में दर्दनाक सड़क हादसा: HRTC बस युवक को कुचला, मौके पर मौत

Kangra News Kullu Accident, Mandi News : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा: बैक करते समय खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल Solan news, Bilaspur news,

सोलन |
जिला सोलन में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला सोलन शिमला नेशनल हाईवे पर डेडघराट के पास का है। जहाँ सड़क किनारे पर चलते एक युवक को तेज रफ़्तार से आ रही एक एचआरटीसी बस कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में मृतक की पहचान विपिन (उम्र 13 वर्ष) निवासी जिला बरैली, उत्तर प्रदेश हाल रिहाईश तहसील कण्डाघाट,जिला सोलन के तौर पर हुई है।

पुलिस को दिए गए बयान में वीरपाल जिला बरैली, उत्तर प्रदेश हाल रिहाईश तहसील कण्डाघाट,जिला सोलनने बताया कि दिनांक 27.08.23 को इसने अपनी रेड़ी डेडघराट से आगे सड़क के किनारे लगा रखी थी। इसका बेटा विपिन जिसकी उम्र 13 वर्ष है। वह मुर्दघाट से आगे सोलन की तरफ दूकान पर नमकीन लेने जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  Kasauli: कसौली के युवा क्रिकेटर शिवम का सीनियर टी-10 चैंपियनशिप के लिए चयन, उड़ीसा में हिमाचल की टीम के लिए खेलते आएंगे नजर

जब विपिन मुर्दघाट के समाने सड़क पर पहुंचा तो कण्डाघाट की तरफ से सोलन को जा रही HRTC बस नं0 HP10A-9669, ने दोनो टायरों के नीचे कुचल दिया। इस बस को चालक संजय कुमार चला रहा था। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि यह हादसा बस चालक संजय कुमार द्वारा बस को तेज रफतारी गफलत लापरवाही के कारण चलाने के कारण हुआ है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुच कर बयान दर्ज किये। फ़िलहाल पुलस ने मामला दर्ज कर आगामी जाँच शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।

इसे भी पढ़ें:  JICA Scheme: कसौली विधानसभा में जायका सिंचाई परियोजनाओं पर उठे सवाल, कृषि मंत्री ने एक सप्ताह में मांगी जांच रिपोर्ट
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now