Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नालागढ़ में सरेआम चाकू से गोद-गोद कर जालंधर के 2 भाइयों की हत्या

Kangra Murder Una News mud, Solan News, Kangra News, Bilaspur News, Manali Murder Update, Chamba News

नालागढ़|
सोलन जिला के नालागढ़ में ऐसी वारदात सामने आई जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए हैं। जहाँ पंजाब के दो युवकों की चाकू से गोदकर सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। दोनो युवक पंजाब के जिला जालंधर के कीवा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और हत्या करने के बाद फरार हो गए। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर के शहर के बॉर्डर को सील कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार शाम 6 बजे के करीब की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नालागढ़ से रामशहर मार्ग पर दो किमी दूरी पर दरगाह के समीप दो युवक घायल अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों को घायल अवस्था में नालागढ़ अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुनाल (21) और वरुण (19) पुत्र प्रदीप बावा के रूप में हुई है। वरुण पिछले लंबे समय से नालागढ़ में ही काम करता है। उसका छोटा भाई कुनाल भी इन दिनों उसके पास आया हुआ था।

बताया जा रहा है की पंजाब से आए तीन लोग उन्हे मार रहे थे तो उस दौरान वहां से एक निजी बस भी निकली। बस में सवार लोग इन लोगों को मारते हुए मोबाइल से वीडियो तो बनाते रहे। लेकिन किसी ने इन्हें छुड़ाने व उन्हें अस्पताल पहुंचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। अब इस हत्याकांड की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मृतक युवकों के मामा ने आरोप लगाया कि नकोदर का गौरव गिल कुछ दिनों से इन्हें जालंधर बुला रहा था, लेकिन जब वे नहीं गए तो वह अपने 2 दोस्तों को लेकर नालागढ़ आया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।दोनों भाइयों के शव पुलिस सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं।

डीएसपी नालागढ़ फ़िरोज़ खान ने बताया कि 2 सगे भाइयों की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now