Prajasatta Side Scroll Menu

जोगीद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में जल्द शुरू की जायेगी यूपीआई सुविधा

जोगीद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में जल्द शुरू की जायेगी यूपीआई सुविधा

सोलन|
जोगीद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में जल्द ही यूपीआई सुविधा शुरू की जायेगी। बैंक इस वर्ष 20 अगस्त को 100 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यूपीआई सेवा शुरू करने के लिए चेयरमैन मुकेश शर्मा, प्रबंध निदेशक एलआर वर्मा, आईटी हेड भारत भूषण ने मुंबई में नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया इंडिया में यूपीआई टीम के आधिकारयों से मुलाकात की और जल्द से जल्द बैंक में यूपीआई सुविधा शुरू करने के लिए कहा।

इसके अलावा 2 दिन तक चली नाबार्ड के मुंबई स्थित हेड ऑफिस में कोर बैंकिंग सिस्टम को लेकर बैठकों में भाग लिया। इन बैठकों को नाबार्ड के उच्च अधिकारियों ने संबोधित किया और देश भर राज्य सहकारी बबैंकों ने भाग लिया । इस बैठक में इंफोसिस और विप्रो के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और भविष्य में कोर बैंकिंग सिस्टम को किस तरह से सुचारू रूप से चलाना है इस बारे में विस्तृत प्रेजेंटेशन दी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now