Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पर्यटक नगरी कसौली में नई मार्केट को बनाने की योजना पर होगा काम, प्रभावितों के साथ स्थानीय लोगों को भी मिलेगा रोजगार

पर्यटक नगरी कसौली में नई मार्केट को बनाने की योजना पर होगा काम

प्रजासत्ता ब्यूरो।
हिमाचल सरकार में राजस्व,बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी मंगलवार को कसौली विधानसभा क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र करे अलग-अलग स्थानों पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

कसौली की तिब्बती मार्केट
इस दौरान उन्होंने पर्यटक नगरी कसौली की तिब्बती मार्केट में दुकाने छिन जाने से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके अलावा उन्होंने गनोल पंचायत से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गनोल के संबध में आए पंचायत प्रतिनिधि मंडल की समयों को भी सुना। इस दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी ने उनकी समस्याओं को लेकर उन्हें आश्वस्त करवाया की सरकार उनकी समस्याओं को उचित समाधान करेगी।


इस दौरान कुछ समस्याओं को उन्होंने मौके पर ही हल कर दिया। मंत्री जगत सिंह नेगी स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी,सहित प्रशासन के अधिकारीयों से इस बात पर भी चर्चा करी की, कसौली की तिब्बती मार्केट में प्रभावित हुए सभी लोगों के पुनर्वास के लिए किसी उचित स्थान का चयन करे। जहाँ प्रभावित हुए सभी लोगों के अलावा अन्य स्थानीय लोगों के लिए भी नई मार्केट के निर्माण, और पार्किंग व्यवस्था की योजना बन सके जिससे प्रभावित हुए लोगों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल सके।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस लिंक पर क्लीक कर जानिए क्या है तिब्बती मार्केट से जुड़ा पूरा मामला

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now