Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

जॉनसन चार्ल्स ने 39 बॉल में सेंचुरी ठोक रचा इतिहास

[ad_1]

SA vs WI: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचूरियन में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में जॉनसन चार्ल्स ने तूफानी शतक ठोक इतिहास रच दिया। वह वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। चार्ल्स ने 39 बॉल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी ठोकी, जबकि क्रिस गेल ने 47 गेंद में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज शतक लगाया था।

जॉनसन चार्ल्स ने गेल को छोड़ा पीछे

सेंचुरियन में खेले जा रहे इस मैच में जॉनसन चार्ल्स ने काइल मेयर्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 135 रन की बड़ी साझेदारी की। चार्ल्स ने 39 बॉल में शतक पूरा किया और कुल 46 गेंद पर 118 रन बना डाले। 118 रन के साथ उन्होंने सबसे बड़ा शतक बनाने के मामले में भी गेल को पीछे छोड़ा, गेल ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 117 रन बनाए थे।

एक शतक से चार्ल्स ने तोड़ डाले ये रिकॉर्ड

अगर ओवरआल टी 20 में सबसे तेज शतक लगाने की बात करें तो जॉनसन चार्ल्स अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। डेविड मिलर, रोहित शर्मा, एस विक्रमसेकरा के बाद अब जॉनसन चार्ल्च का नाम है। चार्ल्स ने वेस्टइंडीज के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। पहले नंबर पर ऐविन लूईस हैं, जिन्होंने एक पारी में 12 छक्के लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मैदान पर कदम रखते ही विराट-रोहित और धोनी के खास क्लब में शामिल होंगे Hardik Pandya

सबसे तेज़ T20I शतक जड़ने वाले खिलाड़ी

35 – डेविड मिलर, बनाम बांग्लादेश, पोटचेफस्ट्रम, 2017
35 – रोहित शर्मा शर्मा, भारत बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
35 – एस विक्रमसेकरा, चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
39 – जॉनसन चार्ल्स, वेस्टइंटीज बनाम साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन, 2023
39 – एस पेरियालवार, रोमानिया बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
39 – जीशान कुकिखेल, हंगरी बनाम ऑस्ट्रिया, लोअर ऑस्ट्रिया, 2022

वेस्टइंडीज के लिए एक टी20ई पारी में सर्वाधिक छक्के

12 – एविन लुईस बनाम भारत, किंग्स्टन, 2017
11 – क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2016
11- जॉनसन चार्ल्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, आज
10 – क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2007

इसे भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का जलवा, 500 विकेट पूरे

T20 में वेस्टइंडीज के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

125* (62) – एविन लुईस बनाम इंडिया किंग्स्टन, 2017
118* (45) – जॉनसन चार्ल्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, आज
117 (57) – क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2007
107 (53) – रोवमैन पॉवेल बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 2002
100* (48) – क्रिस गेल बनाम भारत, मुंबई, 2016
100 (49) – एविन लुईस बनाम भारत, लॉडरहिल, 2016

चार्ल्स का अंतरराष्ट्रीय करियर

जॉनसन चार्ल्स एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2011 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। एक दशक से ज्यादा लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में वह अब तक सिर्फ 40 टी-20 मैच ही खेल पाए हैं। इस दौरान उन्होंने लगभग 130 के स्ट्राइक रेट से 950 से अधिक रन बनाए हैं। वह अपने टी20 करियर में 100 से ज्यादा चौके और 40 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोमांच की तैयारी, ऑस्ट्रेलिया ने प्रैक्टि्स के लिए खोद डाली पिच



[ad_2]

Source link

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment