साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बैंगलोर और मुंबई के बीच रोमांचक मैच आज, कोहली-रोहित समेत कई दिग्गज आएंगे नजर

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

IPL 2023, RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पांचवा मैच रविवार की शाम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा। मैच काफी रोमांचक होने वाला है और इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, फाफ डू प्लेसी और कैमरुन ग्रीन समेत कई घाकड़ खिलाड़ी नजर आने वाले हैं।

पिछले साल आरसीबी की टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी और इस बार वह खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेगी। वहीं 5 बार की चैंपियन मुंबई के लिए 2022 का सीजन अच्छा नहीं रहा था। टीम आखिरी पायदान पर रही थी। इस बार टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच रविवार को शाम भारतीय समायनुसार 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 7 बजे होगा।

इसे भी पढ़ें:  ‘जसप्रीत बुमराह को लेना होगा फैसला…’, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ने स्टार खिलाड़ी को दी बड़ी सलाह

RCB vs MI Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव ?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी समेत अन्य भाषाओं में कमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं।

RCB vs MI Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मैच को भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

RCB Squad: फॉफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, हिमांशु शर्मा, विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, अनुज रावत, फिन एलन*, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली*, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर , मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, रीस टॉपले, मनोज वानखेडे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव, आकाश वशिष्ठ और आकाश दीप।

MI Squad: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, झेय रिचर्डसन, पीयूष चावला, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर,अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ड्यून जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, आकाश मधवाल।

इसे भी पढ़ें:  ‘अन्ना और भैया एक ही हैं’, R अश्विन ने क्यों कहा-यह गलती सुधार लीजिए, देखें VIDEO

 

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now