साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Bheed BO Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘भीड़’, छठे दिन भी फिल्म कमाई करने में रही नाकाम

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Bheed Box Office Collection Day 6: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘भीड़’ लॉकडाउन में मजदूरों के पलायन पर बनी हैं।

इस फिल्म को लेकर सभी उम्मीद कर रहे थे कि फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकती है, लेकिन फिल्म ‘भीड़’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है। इस बीच अब इस फिल्म का 6वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो बेहद निराश करने वाला है।

फिल्म ‘भीड़’ ने छठे दिन की इतनी कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘भीड़’ ने छठे दिन यानी बुधवार को महज 17 लाख की कमाई की है। मंगलवार को भी फिल्म ने 17 लाख ही बटोरे थे। इसी के साथ ‘भीड़’ की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई अब 2.25 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म ‘भीड़’ की कमाई

वहीं, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर महज 29 लाख रुपये की कमाई की और दूसरे दिन ‘भीड़’ सिर्फ 65 लाख रुपये की कमाई की है। तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म ने 70 लाख रुपयों का कलेक्शन किया। साथ ही सोमवार को इस फिल्म ने 20 लाख का कारोबार किया था। फिल्म भीड़ का कलेक्शन बहुत निराशाजनक है। रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 16 लाख रुपये की कमाई की है।

इसे भी पढ़ें:  दिग्गज कंगारू बल्लेबाज दिल्ली टेस्ट से बाहर हुआ

लॉकडाउन की वजह से आम आदमी को हुई थी तकलीफ

इस फिल्म में साल 2020 के कोविड महामारी के के खौफनाक मंजर और इस दौरान इस बीमारी के प्रसार को रोकन के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से आम आदमी को हुई तकलीफ को दिखाया गया है।

‘भीड़’ में इन स्टार्स ने निभाए अहम रोल

फिल्म ‘भीड़’ में राजकुमार राव, पंकज कपूर, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा और दीया मिर्जा ने अहम रोल प्ले किया है। वहीं, फिल्म में वीरेंद्र सक्सेना, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिका कामरा और करण पंडित भी हैं।

साथ ही इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडिया वर्क्स ने जॉइंटली प्रोड्यूस किया है। अब देखने वाली बात की है कि भीड़ कितना कलेक्शन कर पाती है।

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now