साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

IND vs NZ: रांची में MS धोनी का जलवा, पत्नी साक्षी के साथ देखने पहुंचे मैच, देखें

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

IND vs NZ: टीम इंडिया न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज जीतने के बाद अब टी-20 सीरीज में जुट गई है। इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है, रांची टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का होम ग्राउंड हैं, ऐसे में धोनी भी मैच देखने के लिए पहुंचे हैं।

पत्नी के साथ पहुंचे धोनी

एमएस धोनी इंडिया न्यूजीलैंड का मैच देखने के लिए अपनी पत्नी साक्षी के साथ रांची के स्टेडियम पहुंच हैं। इससे पहले उन्होंने कल टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात भी की थी, जबकि धोनी ने रांची में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से भी मुलाकात कर बातचीत की थी। मैच से पहले भी धोनी की तस्वीरें शेयर हुई थी, जबकि आज मैच देखते हुए भी उनकी फोटो सामने आई हैं।

रांची धोनी का होम ग्राउंड

बता दें कि रांची का स्टेडियम एमएस धोनी का होम ग्राउंड हैं, धोनी ने अपने क्रिकेट की शुरुआत रांची शहर से ही की थी। धोनी भी इस स्टेडियम में मैच खेल चुके हैं। जबकि उनके रिटायरमेंट के बाद स्टेडियम में धोनी के नाम से एक स्टेंड भी बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले धोनी ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों से मैदान में पहुंचकर मुलाकात भी की थी।

भारतीय टीम

कप्तान-हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की टीम

फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (c), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now