Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

गगरेट में अनियंत्रित होकर गाड़ी खंबे से टकराई

गगरेट में अनियंत्रित होकर गाड़ी खंबे से टकराई, नहीं हुआ जानमाल का नुकसान

प्रजासत्ता|
गगरेट के एनएच 72 भरवाई रोड़ मार्ग पर मुबारिकपुर की तरफ़ से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर खंबे से जा टकराई। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं सुबह का समय होने के कारण सड़क पर ज्यादा लोग ओर ट्रेफिक नहीं था जिससे कि एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

मिली जानकारी मुताबिक सुबह करीब 7 बजे भरवाई रोड़ पुल के पास एक गाड़ी हनुमान मंदिर रोड़ के सामने वाले रास्ते की तरफ एकदम से मुड़ी तभी पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार गाड़ी पीबी76ए 0616 ने बचाव के लिए जोर से ब्रेक लगाई लेकिन रफ्तार तेज होने से ड्राइवर गाड़ी का संतुलन खो बैठा ओर गाड़ी अनियंत्रित होकर खंबे से जा टकराई़। ब्रेक की आवाज़ इतनी तेज़ थी आस पड़ोस के लोग घ़़बरा गए।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हर रोज़ यहां लोग बस लेने और बच्चों को स्कूल बस में बिठाने के लिए खड़े होते हैं किंतु स्कूल बंद होने की वजह से वहां पर कोई नहीं था इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीँ दोनों पक्षों की सहमति पर मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now