Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Politics: मुकेश अग्निहोत्री का बीजेपी पर हमला – हरोली में 25 साल का वनवास, अब टिकट के लिए गाली देने की होड़!

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हरोली में 25 वर्षों से सत्ता से बाहर भाजपा नेता केवल टिकट पाने के लिए गाली-गलौज की राजनीति पर उतर आए हैं।
Himachal Politics: मुकेश अग्निहोत्री का बीजेपी पर हमला - हरोली में 25 साल का वनवास, अब टिकट के लिए गाली देने की होड़!

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरोली भाजपा हताश और निराश लोगों की एक टोली बनकर रह गई है। आमतौर पर 14 साल का वनवास सुना जाता है, लेकिन हरोली में भाजपा का वनवास 25 साल लंबा हो चुका है। लगातार 25 वर्षों से सत्ता से बाहर रहने के कारण पार्टी नेताओं में इस बात की होड़ मची है कि कौन मुकेश अग्निहोत्री को सबसे गंदी गाली दे सकता है।

कांग्रेस के विकास और कल्याण के एजेंडे की तुलना भाजपा से करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी है जो विकास, जनसेवा और गरीब कल्याण की राजनीति करती है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में दर्जनों उम्मीदवार टिकट की दौड़ में शामिल हैं, जिनकी स्थिति “एक अनार सौ बीमार” जैसी है। इनमें से कई बार-बार चुनाव हार चुके हैं और कुछ को आगामी चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  गोवा के चर्चिल ब्रदर्स क्लब में खेलेगी ऊना के किसान की बेटी

मुकेश अग्निहोत्री ने चुनौती देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एक नहीं बल्कि दो या तीन उम्मीदवार मैदान में उतारे। लोकतंत्र में चुनाव ही सबसे बड़ी कसौटी है और हरोली की जनता 25 साल से भाजपा को नकार रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गाली देने की कला में माहिर नेताओं का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होना चाहिए।

अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली आज पूरे देश में एक ‘ब्रांड’ और मॉडल बन चुका है। क्षेत्र में तीन कॉलेज, दो आईटीआई, ट्रिपल आईटी, केंद्रीय विद्यालय, लॉ कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और हाल ही में मंजूर हुआ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, ड्राइविंग लाइसेंस संस्थान और ऑटोमैटिक वाहन टेस्टिंग स्टेशन जैसे बड़े संस्थान स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा और विकास के इसी माहौल के कारण हरोली के बच्चे लगातार एमबीबीएस और हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) में चयनित हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  HRTC Bus Accident: ऊना में अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई बस, चालक की सूझबूझ से बची 50 यात्रियों की जान

पारिवारिक हमलों पर बोलते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं ने उन्हें, उनकी स्वर्गीय पत्नी, बेटी और परिवार को निशाना बनाया है, लेकिन हरोली की जनता सब समझती है। हरोली के मतदाताओं ने हर चुनाव में उनका समर्थन बढ़ाया है, जहां पहले चुनाव में 16,000 वोट मिले थे, वहीं पिछले चुनाव में 40,000 वोट मिले और इस बार 50,000 वोटों का लक्ष्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस गाली का जवाब गाली से नहीं, बल्कि विकास और जनसेवा की राजनीति से देगी। बता दें कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्री गुरु रविदास मंदिर, भदसाली में पवित्र निशान साहिब के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें:  ऊना पुलिस ने निजी होटल में छापा मारकर वहां चल रहे देह व्यापार के धंधे का किया भंडाफोड़
Congress vs BJP HimachalHaroli ModelHaroli NewsHimachal politicsMukesh Agnihotri

Join WhatsApp

Join Now