Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कर्मचारी के कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद उपायुक्‍त कार्यालय ऊना 48 घंटे के लिए बंद

कोरोना संक्रमण

प्रजासत्ता|ऊना
उपायुक्त कार्यालय ऊना में एक कर्मचारी के कोविड पॉजीटिव आने के बाद कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। कर्मचारी के कोविड पॉजीटिव आने के बाद उपायुक्त ऊना राघव शर्मा भी 48 घंटे के लिए अपने आवास पर आइसोलेट हो गए हैं और वो भी नियमानुसार कोविड टेस्ट करवाएंगे। वहीँ डीसी चैंबर व पीएस ऑफिस ब्रांच को फिलहाल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सैनिटाइजेशन करने के उपरांत यह सभी ब्रांच बुधवार को खुलेंगी।

डीसी राघव शर्मा ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय की बंद की गई सभी ब्रांच के कर्मचारियों व अधिकारियों के टेस्ट करवाए जाएंगे। वह स्वयं भी कोविड टेस्ट की जांच प्रक्रिया से गुजरेंगे। इसके अतिरिक्त सहायक आयुक्त ब्रांच तथा जिला राजस्व अधिकारी ब्रांच के अधिकारियों व कर्मचारियों के भी बारी-बारी से टेस्ट करवाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  ऊना में युवक की मौत पर हंगामा, अर्थी समेत अस्पताल में शव लेकर पहुंचे ग्रामीण
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now