Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना में युवक की मौत पर हंगामा, अर्थी समेत अस्पताल में शव लेकर पहुंचे ग्रामीण

ऊना में युवक की मौत पर हंगामा, अर्थी समेत अस्पताल में शव लेकर पहुंचे ग्रामीण

प्रजासत्ता|ऊना
ऊना जिले में हत्या के शक में लोग एक युवक का शव अर्थी समेत उठाकर अस्पताल लेकर पहुंच गए, बताया जा रहा है कि युवक की सड़क हादसे में मौत हुई थी, लेकिन परिजनों को शक है कि उसकी हत्या की गई है| जानकारी के अनुसार, ऊना जिला मुख्यालय की समीपवर्ती ग्राम पंचायत अप्पर देहलां का यह मामला है| बताया जा रहा है कि मृतक के ही किसी साथी का किसी से पैसो का लेन देन होने और हत्या होने आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस के साथ कुछ अहम जानकारियां साझा की गई है|

प्राप्त जानकारी अनुसार अपर देहलां निवासी मनजीत पाल सोमवार देर रात अपने गांव में सड़क के किनारे बेसुध हालत में पाया गया था| रीजनल अस्पताल ऊना ने उसे मृत घोषित कर दिया| पुलिस ने घटना के संबंध में सड़क हादसे का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी और मंगलवार सुबह मंजीत पाल का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द भी कर दिया गया|

जब मनजीत के शव को श्मशान ले जाने की तैयारी हो गई तो परिजनों ने मनजीत की मौत पर हत्या का अंदेशा जताया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की|इसके बाद यहां के निवासी व्यक्ति का शव अर्थी समेत रीजनल अस्पताल ऊना की मोर्चरी में पहुंचे| हालांकि, इस मृतक का करीब 2 घंटे पूर्व इसी अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया था| सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के पोस्टमार्टम को दूसरी बार बोर्ड ऑफ डॉक्टर द्वारा करवाने का फैसला लिया है| फॉरेंसिक लैब की टीम भी घटनास्थल का मुआयना करके तथ्य जुटाने पहुंच रही है.|

वहीँ इस मामले को लेकर डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने का संदेह जताया है| इसके चलते पुलिस ने शव को दोबारा कब्जे में लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है| पुलिस ने मामले की जांच को नए सिरे से शुरू किया गया है| मृतक के पोस्टमार्टम को अब बोर्ड ऑफ डॉक्टर से करवाया जाएगा| घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब की टीम को भी बुलाया गया है|

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now