Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना: सट्टेबाजों पर रेड करने पहुंचे पांच पुलिस कर्मियों को बनाया बंधक

पुलिस की दबिश

ऊना|
ऊना जिला के संतोषगढ़ नगर परिषद में सट्टेबाजों और अवैध रूप से ऑनलाइन लॉटरी का काम करने वाले लोगों पर रेड करने पहुंची पुलिस टीम को शातिरों ने बंधक बना लिया। टीम में एक महिला पुलिस कर्मी समेत कुल पांच जवान शामिल थे। इस मामले में अवैध तौर पर ऑनलाइन लॉटरी के काम में जुटे लगभग पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार को पुलिस विभाग की ओर से गठित टीम के सदस्य सादे कपड़ों में संतोषगढ़ और दूसरे क्षेत्रों में छापेमारी के लिए निकले हुए थे। संतोषगढ़ में नूरपुर बेदी रोड पर हिमाचल-पंजाब की सीमा पर खुले शराब के ठेकों के समीप दुकान पर पहुंचे। जहां पर लंबे समय से अवैध तरीके से ऑनलाइन लॉटरी और सट्टे का काम किए जाने की सूचनाएं पुलिस को मिल रही थी।

बताया जा रहा है कि टीम दुकान में पहुंची तो उस समय दुकान में तीन-चार लोग मौजूद थे। पुलिस कर्मियों की ओर से पूछताछ किए जाने और बात करने पर बाहर से किसी ने दुकान का शटर बंद कर ताला जड़ दिया। इस कारण पुलिस कर्मी अंदर ही बंधक बनकर रह गए। ऐसा होता देख पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना एसपी ऊना को दी। सूचना मिलते ही एसपी अर्जित सेन ठाकुर पुलिस फोर्स के साथ संतोषगढ़ पहुंचे।

पुलिस फोर्स के पहुंचने पर बंधक बनाए पुलिस कर्मियों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके से ऑनलाइन सट्टे से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए हैं। मौके से 3,500 रुपये नकदी और छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सट्टे के काम में शामिल पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस दुकान में शटर लगाकर बंद करने वाले युवक की भी तलाश कर रही है।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now