Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना से सुरीली आवाज के मालिक उमंग शर्मा का नया भजन “तेरे भावना दा नज़ारा” रिलीज़

पहाड़ों की शान उमंग शर्मा का गाना तेरे भावना दा नज़ारा हुआ रिलीज़ है

प्रजासत्ता |
पंजाब के मशहूर गायक मास्टर सलीम के शिष्य हिमाचल की शान उमंग शर्मा का “तेरे भवनॉं दा नजारा” भजन बड़सर तहसील के गोड़ी गाँव मां दुर्गा मंदिर में रिलीज किया गया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय सदस्य जोगिंद्र देव आर्य और इंग्लैंड से आए हुए बिज़नेसमैन विशाल भारती और अमन शर्मा रहे, जिन्होंने गाने को रिलीज़ किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल की शान बढ़ाने वाले हिमाचली मुंडा उर्फ श्याम के नाम से मशहूर प्रसिद्ध कलाकार भी उपस्थित रहे| उन्होंने संगीत एचडी कंपनी की पूरी टीम को बधाई दी। भजन का संगीत सुनने व वीडियो देखने के उपरांत जोगिंदर देव आर्य ने इस भजन के संगीत व वीडियो डायरेक्शन की काफ़ी सराहना की और सारी टीम को उनके प्रयासों की सफलता के लिए प्रार्थना की। साथ ही अमित पठानिया का भी भी धन्यवाद किया

आर्य ने कहा कि ये भजन बहुत सुंदर बनाया है और इसका संगीत में देशभर में सुना जाएगा। प्रश्न पूछने पर टीम ने बताया कि ख़ूबसूरत लोकेशन में पहुँचना और शूटिंग करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। संगीत एचडी के संस्थापक अंकुश कुमार ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस भज़न को अपना प्यार दे ताकि आगे भी इसी तरह का मधुर संगीत लोगों तक पहुंचाया जा सके। इस गीत के गायक उमंग शर्मा का कहना है कि वे प्रयास करेंगे की लोगों के लिए नया संगीत नई कम्पोजीशन लेकर आएंगे और प्रयास करेंगे कि हिमाचल प्रदेश को संगीत के क्षेत्र में विश्व भर में ख्याति प्राप्त हो|

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now