Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में शिक्षण संस्‍थान 31 जनवरी तक बंद, आनलाइन पढ़ाई को लेकर नए निर्देश जारी

स्कूल बंद

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को 31 जनवरी तक बंद कर दिया है। इससे पहले 26 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे। राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्‍ठ की ओर से जारी अधिसूचना में 26 तक लगाई गई पाबंदियों को 31 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। शिक्षण संस्थानों में आनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।

राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार सभी स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान, इंजीनियरिंग पालिटेक्निक कालेज, आईटीआई व कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। आवासीय विद्यालय भी इस अवधि के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, सभी नर्सिंग और मेडिकल कालेज खुले रहेंगे और कोविड-19 का पालन सुनिश्चित करेंगे। नए आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग ने स्कूलों को कहा है कि हर घर पाठशाला कार्यक्रम के तहत आनलाइन पढ़ाई जारी रखें। इसके अलावा स्कूल शिक्षक लाइव कक्षाएं भी लें, ताकि बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए। राज्य सरकार के इस फैसले से ग्रीष्मकालीन स्कूलों सहित इंजीनियरिंग, पालीटेक्निक, आईटीआई को बंद कर दिया गया है। शीतकालीन स्कूलों और डिग्री कॉलेजों में फरवरी तक पहले ही सर्दियों की छुट्टियां हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now