Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पद्मश्री चरणजीत सिंह का निधन, सीएम जयराम ने जताया शोक

पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पद्मश्री चरणजीत सिंह का निधन, सीएम जयराम ने जताया शोक

शिमला|
देश की हॉकी टीम को 1964 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में गोल्ड दिलाने वाले भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। चरणजीत सिंह हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से ताल्लुक रखते थे। हिमाचल प्रदेश केसीएम जयराम ठाकुर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, “ऊना से संबंध रखने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ी और 1964 ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे, पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित चरणजीत सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
हिमाचल का गौरव बढ़ाने में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।”
ॐ शांति!

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा बल्क ड्रग पार्क :- जय राम ठाकुर

बता दें कि भारतीय हॉकी टीम की कमान संभालते हुए ऊना के मैड़ी के रहने वाले चरणजीत सिंह ने देश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलवाया था। ऊना के मैड़ी में 3 फरवरी 1931 को जन्मे चरणजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रच दिया था। इनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने इस ओलंपिक में स्वर्ण जीता था। अब तक हिमाचल के एक ही खिलाड़ी ने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी संभाली है। टोक्यो ओलंपिक 1964 में ऊना के चरणजीत सिंह को टीम इंडिया की कप्तानी मिली थी। टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इस ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में है 550 साल पुरानी प्राकृतिक ममी, भगवान समझकर पूजते हैं लोग
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now