Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में उठाई गरीबों के गृह निर्माण की आवाज, पीएम आवास योजना राशि को दुगना करने की उठाई मांग

Published on: 4 February 2022
Himachal Politics

प्रजासत्ता|
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने लोक सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों के गृह निर्माण को दी जाने वाली राशि को दुगना करने की मांग लोकसभा में उठाई। उन्होंने लोक सभा अध्यक्ष के माध्यम से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से निवेदन किया कि इस राशि को बढ़ाकर न्यूनतम दो गुना जो को 2,60,000 रुपये करना चाहिए, जिससे देश एवं हिमाचल के गरीबों को बड़ा लाभ होगा।

सुरेश कश्यप ने लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना को शुरुआत की थी, जिसका लाखों लोगों को बड़ा लाभ पहुंचा है और इस बार के आम बजट में भी प्रधानमंत्री मोदी ने देश में गरीबों के लिए 80 लाख घर बनाने का लक्ष्य तय किया है। इस कार्य के लिए 48000 करोड़ की राशि का प्रावधान भी कर दिया गया है। योजना के तहत जो राशि गृह निर्माण के लिए दी जाती है वह बहुत कम है, विशेषकर हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है और यहां एक घर बनाने को 130000 रुपये की राशि 90 अनुपात 10 में आवंटित की जाती है। यह राशि इस काम के लिए पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में भवन निर्माण सामग्री पंजाब और हरियाणा से लाई जाती है। एक रेत की ट्रॉली 1500 से 2000 रुपये तक की पड़ती है। वहीं, एक सीमेंट की बोरी 400 रुपये की पड़ती है। साथ ही हिमाचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण साइट डेवलपमेंट के लिए भी बड़ा खर्च आता है। सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि एक कमरा, रसोई और शौचालय युक्त घर बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से निवेदन किया की इस राशि को बढ़ा कर न्यूनतम दो गुना जो की 260000 रुपये करना चाहिए. जिससे देश एवं हिमाचल के गरीबों को बड़ा लाभ होगा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now