Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राजधानी शिमला और कांगड़ा में महसूस किए गए भूकंप के झटके

भूकंप के झटके

शिमला|
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित कांगड़ा में वीरवार को भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। शिमला में दोपहर 2.55 मिनट पर भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। वहीं, शाम 6.04 मिनट पर कांगड़ा जिले में भूकंप के झटके महसूस किया गया। कांगड़ा में भूंकप की तीव्रता रिक्ट स्केल पर 2.7 मापी गई। हालांकि दोनों ही जगाहों से अभी तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि शिमला और कांगड़ा में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप ज्यादा तीव्रता वाली नहीं था और कहीं से कोई नुक्सान की सूचना नहीं है। इससे पहले भी प्रदेश के किन्नौर चम्बा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now