Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमस्खलन से मनाली-केलांग राजमार्ग पर यातायात बाधित

road closed

मनाली-एटीआर-केलांग राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को लाहौल-स्पीति जिले के बीलिंग नाले में हिमस्खलन होने से अवरुद्ध हो गया। एसडीएमए के प्रवक्ता सुदेश मोक्ता ने कहा कि बीलिंग नाले के पास एक हिमस्खलन एनएच 3 से टकरा गया, जिससे मनाली-अटल सुरंग और केलांग पर वाहनों के आवागमन के लिए सड़क अवरुद्ध हो गई। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बर्फबारी को हटाने का काम शुरू कर है। घटना में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

बीते कल जंगल कैंप के पास जीआरईएफ कैंप भी एक बोल्डर और भूस्खलन की चपेट में आ गया, इसमें पहाड़ी से मलबे को साफ करने के लिए तैनात एक स्नोकटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । भूस्खलन से टिंडी-किलार सड़क को फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया है। बीआरओ ने कहा कि टी के तुरंत वाहनों के आवागमन के लिए खुलने की संभावना नहीं है। मनाली सड़क से स्नोकटर हटाने के लिए क्रेन मंगवाई गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लाहौल स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि बीआरओ ने सड़क साफ करने का काम शुरू कर दिया है। जिसके आज शाम तक खुलने की संभावना है। इस बीच एक दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए जब एक बर्फ की स्लाइड एक वाहन (HP 06A 6203)से टकरा गई और यह बथनाल के पास लुढ़क गया। वाहन नारकंडा जिला शिमला से थानेदार जा रहा था। हादसे में चार लोग घायल हो गए जिन्हें नारकंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now