Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

विधानसभा चुनाव 2022 : BJP ने 5 राज्‍यों के लिए प्रभारियों का किया ऐलान

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया, जिससे रूस को मदद करने का ट्वीट किया गया है। हैकर ने ट्विटर अकाउंट हैक करने के बाद गलती भी मानी। इस जानकारी के बाद लिखा गया- मेरा ट्विटर हैक हो गया रूस को दान के लिए क्योंकि उन्हें मदद की जरूरत है।

जेपी नड्डा की ओर से कहा गया है कि हम सही कारण का पता लगाने के लिए ट्विटर से बात कर रहे हैं। इससे पहले जेपी नड्डा की ओर से यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ट्वीट किया गया था। फिलहाल जेपी नड्डा का ट्विटर फिर से शुरू कर दिया गया है। हैकर्स की तलाश में कंपनी जुटी हैं। जल्द ही जांच कर हैकर्स का पता लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  माफिया अतीक की कोर्ट में पेशी, अग्निवीरों के पहले बैच की होगी पासिंग आउट परेड

बता दें कि चार दिन से रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है, जिसके बाद सभी के मन में सवाल है कि भारत किसके साथ जाएगा। रूस तमाम देशों की एकजुटता के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। हालांकि अब उनका ट्विटर अकाउंट बहाल हो गया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now