Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर धरना प्रदर्शन: पुलिस ने एनपीएस कर्मचारियों के खिलाफ किया मामला दर्ज

Published on: 4 March 2022
बैरिकेड्स तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़े एनपीएस कर्मचारी, पुलिस के साथ हुई धक्‍का मुक्‍की

शिमला|
हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर शिमला में धरना प्रदर्शन करने और सड़क मार्ग बंद करने को लेकर पुलिस ने एनपीएस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बालूगंज थाना में यह मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरव वैध, श्याम लाल गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ आइपीसी की धारा 147 149, 341, 253, 332 और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

एफआइआर के अनुसार तीन मार्च को शिमला में 103 टनल के पास दोपहर 12:30 बजे एनपीएस कर्मचारियों ने सोलन-शिमला मार्ग पर यातायात बंद कर दिया। पुलिस के जवानों ने कर्मचारियों को वहां से हटाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने। ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल को काफी चोटें आई हैं। सरकारी गाड़ियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल का आखिरी और पांचवां बजट पेश किया। सीएम जयराम ठाकुर से ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर उम्मीद लगाए बैठे सूबे के कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now