Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग न्यूज़: हिमाचल के साधूपुल के पास खाई में गिरी निजी बस, कई घायल

Published on: 26 March 2022
ब्रेकिंग न्यूज़: हिमाचल के साधूपुल के पास खाई में गिरी निजी बस, कई घायल

सोलन।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से एक दु:खद ख़बर आ रही है जहां एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमे कई लोगों की मौत होने की ख़बर भी आ रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार सोलन से चायल जा रही एक निजी बस हादसे का शिकार हुई है।
277436420 1059958717947513 7205009107904009225 n
यह बस साधूपुल के पास खाई में गिरी है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। जबकि शुरुवाती जानकारी के अनुसार एक की मौत की ख़बर आई है। हालांकि, यह जानकारी नहीं मिली है कि कुल कितने लोगों की मौत और कितने लोग घायल हैं।

हादसा शनिवार सुबह सवा दस बजे के करीब हुआ है। बताया जा रहा है कि एके ट्रैवल्स की यह बस सोलन से चायल जा रही थी और साधूपुल से कुछ दूर पहले हादसे का शिकार हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके के लिए राहत और पुलिस के अलावा, प्रशानस की टीम रवाना हुई है।
277436420 1059958717947513 7205009107904009225 n

277301891 1059958757947509 8152286875458134329 n

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now