मुख्यमंत्री ने आनी विधानसभा क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए
करशाई गाड मंे पीएचसी व कोटासेरी में खोला जाएगा पशु औषधालय: जय राम ठाकुर
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र के रघुपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को नई राहें, नई मंजिलें योजना में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज कुल्लू जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र की दूरवर्ती पंचायत करशाई गाड के देहुरी में लगभग 70 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने श्वाड़ में जल शक्ति विभाग के उपमण्डल कार्यालय का उद्घाटन किया। इस कार्यालय के खुलने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने 69.68 करोड़ रुपये की 13 विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास भी किये। इनमें 6.77 करोड़ रुपयेे की आनी खण्ड के कुंगश तथा कराणा में बागवानी क्षेत्र के लिए उठाऊ सिंचाई योजना, आनी खण्ड में 1.23 करोड़ रुपये की जल जीवन मिशन के तहत दोहाड़ खड्ड से ग्राम पंचायत फनौटी और करशाई गाड के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना, 1.01 करोड़ रुपये की बहाव सिंचाई योजना सीन रोपा कूहल के कमांद क्षेत्र विकास, जल जीवन मिशन के तहत 5.55 करोड़ रुपये की करशाई गाड और विशलाधार गांवों के लिए जलापूर्ति योजना करसई गाड, बिशलाधार के संवर्द्धन कार्य, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निरमण्ड खण्ड में ग्राम पंचायत चायल, सराहन, नोर तथा रोहाणू गांवों के लिए 5.61 करोड़ रुपये लागत से विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के संवर्द्धन कार्य, ग्राम पंचायत तुनन, पोशणा, थाचवा, जगातखाना, चाटी तथा ब्रो के लिए समेज खड्ड से 9.58 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना के संवर्द्धन, 1.59 करोड़ रूपये की जलापूर्ति योजना अवेरी के लिए अतिरिक्त स्रोत के दोहन, जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत सरगा में 5.33 करोड़ रूपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना शिल्ला बौना के संवर्द्धन कार्य, आनी खण्ड में जल जीवन मिशन के तहत 14.72 करोड़ रूपये की खुन बांदल, डुगा शिगाण, जाबण नमहोग, बखनाउ, मण्झादेश, चवाई, करशाई गाड, रोपा, शवाड़ तथा बिशलाधार पेयजल योजना, आनी में 6.80 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली सब्जी मण्डी, जलोड़ी जोत में 5.71 करोड़ के नेचर इन्टरप्रिटेशन एवं सर्विस सेन्टर, बागीपुल में नोर से बजीर बावड़ी सड़क पर 4.49 करोड़ रूपये की लागत से कुरपण खड्ड पर बनने वाले 35 मीटर लम्बे डबल लेन पुल, बडिंगचा में 1.29 करोड़ रूपये की लागत से जाओं-ओडीधार सड़क पर कुरपण खड्ड पर निर्मित होने वाले 30.48 मीटर लम्बे पुल के शिलान्यास शामिल हैं।

आनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल जुलाई माह में निरमण्ड में उन्होंने 234 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किये थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि रघुपुर व बाहरी सिराज एक खूबसूरत घाटी है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पिछले कुछ सालों के दौरान इस क्षेत्र में अनेक सड़कों का निर्माण किया गया है और आने वाले समय में सैलानियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का सृजन किया जाएगा।

स्थानीय जनता की मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने करशाई गाड पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने रोपा से लगोटी तथा कोलथा सड़क निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने, नगाण से छतरी सड़क को मुख्य सड़क परियोजना के तहत निर्मित करने तथा लगोटी स्कूल में विज्ञान की कक्षाएं आरंभ करने की भी घोषणा की। उन्होंने रघुपुर घाटी में युवाओं द्वारा कैंपिंग करने के लिए उपायुक्त कुल्लू को अनुमति संबंधी प्रक्रिया पूरी करने को कहा। उन्होंने देहुरी मंदिर सराय के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने जलोड़ी जोत से रोहचला सड़क की वन स्वीकृति मिलने पर इसके लिए धनराशि का प्रावधान करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलोड़ी जोत के नीचे सुरंग निर्माण की प्रक्रिया जारी है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि देशभर से कांग्रेस का इतिहास समाप्त हो रहा है। हाल ही के चुनाव में चार राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज करके इस बात को प्रमाणित किया है। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और इसके लिए उन्होंने विकास कार्यों और जनकल्याण नीतियों के धरातल पर कार्यान्वयन तथा केंद्र में नरेंद्र मोदी जैसे सशक्त नेतृत्व को आधार बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने समर्पित होकर प्रदेश के लोगों की सेवा की है। घर बैठे लाखों वृद्धजनों को पेंशन का प्रावधान किया। प्रदेश के गरीब लोगों के लिए अनेक नई योजनाएं कार्यान्वित की। उन्होंने कहा कि हिम केयर तथा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा जैसी योजनाओं से प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में कोई एक परिवार ऐसा नहीं जिसके घर में गैस का चूल्हा न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग ढाई साल का समय कोरोना महामारी के दौर में गुजर गया लेकिन इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने प्रयास किए कि विकास कार्य अधिक लंबे समय तक अवरुद्ध न हो। उन्होंने कहा कि आज कोरोना के दौर से प्रदेश बाहर निकला है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिन्होंने देश भर में निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवाकर लोगों को महामारी से सुरक्षित किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज प्रदान करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंगोटी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम सुना। उन्होंने बच्चों व अभिभावकों को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए टिप्स को जीवन में अपनाने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने रघुपुर क्षेत्र के आराध्य देव खुड्डी जल महाराज के मंदिर में शीश नवाया और पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि खुड्डी जल देवता के प्रति क्षेत्र के लोगों की असीम आस्था है और उन्होंने अपनी समृद्ध देव संस्कृति को संरक्षित रखा है।

आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए वर्तमान कार्यकाल के दौरान लगभग 400 करोड़ की परियोजनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आनी तथा निरमंड को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करके इन क्षेत्रों का तीव्र विकास सुनिश्चित हुआ है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में 11 नई पंचायतें बनाई हैं। किशोरी लाल सागर ने लगभग 70 करोड की परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शवाड़ में जल शक्ति विभाग का उपमंडल खुलने से क्षेत्र की जनता को बड़ा लाभ मिलेगा।

स्थानीय विधायक ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विकास के लिए अनेक मांगे रखीं। मुख्यमंत्री ने स्कूलों को अपडेट करने तथा स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने को लेकर संबंधित विभागों से रिपोर्ट प्राप्त करने को कहा।
इससे पूर्व, भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर महिला मंडलों ने सामूहिक नाटी का भी आयोजन किया गया।
एपीएमसी के अध्यक्ष अमर ठाकुर, हि.प्र. राज्य विपणन बोर्ड के सलाहकार रमेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष भीमसेन, मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दुनीचंद ठाकर, मंडल महामंत्री शेर सिंह चौहान व अशोक ठाकुर, प्रधान करसई गाड पंचायत शारदा ठाकुर, जिला परिषद सदस्य जीवन ठाकुर, कारदार शेर सिंह ठाकुर, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में अन्य क्षेत्र के लोग समारोह में उपस्थित रहे।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

प्रो.अभिषेक सिंह | Himachali woman, a model of development: हिमाचल प्रदेश...

More Articles

Himachal: भाजपा की नीतियों से हिमाचल में फला-फूला उद्योग :- अनुराग ठाकुर

नालागढ़ | Himachal Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अटल...

Himachal: विनोद सुल्तानपुरी को राष्ट्रीय राजनीति में पहुंचाए , कसौली का ख्याल मैं रखूंगा :- सीएम सुक्खू

कसौली| Himachal Lok Sabha Elections 2024: कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरौरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...

भाजपा सांसद Tejaswi Surya को लेकर ये क्या बोल गई एक्ट्रेस Kangana Ranaut

मंडी। Kangana Ranaut controversial statement on Tejaswi Surya : मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) चुनाव लड़...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुलतानपुरी के लिए चुनाव...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा शुक्रवार सुबह कसौली के गढ़खल में अपनी दादी की...

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

शिमला| Himachal News: तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले – गुजरात छोड़कर वाराणसी से लड़ते हैं मोदी, तो कांगड़ा से क्यों नहीं लड़ सकते आनंद शर्मा..?

हमीरपुर | Himachal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात छोड़कर वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं तो पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा (Anand Sharma) कांगड़ा लोकसभा...

Himachal News: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मामले में दो घंटे चली सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

शिमला | Himachal News: तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने में एक बार फिर मामले की सुनवाई हुई। अदालत...

HRTC Bus Accident in Bilaspur: बिलासपुर के घ्याणा में ट्राले की टक्कर लगने से पुल से नीचे गिरी HRTC की बस

HRTC Bus Accident in Bilaspur: जिला बिलासपुर में जुखाला क्षेत्र के पास घ्याणा पुल पर एक HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस शिमला...