Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

HRTC बस हादसा: ड्यूटी के लिए जुनून..सुर्खियां बटोर रही HP पुलिस की 3 महिला कॉस्टेबल, DGP ने दिया कैश अवार्ड

HRTC बस हादसा: ड्यूटी के लिए जुनून..सुर्खियां बटोर रही HP पुलिस की 3 महिला कॉस्टेबल, DGP ने दिया कैश अवार्ड

प्रजासत्ता|
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सोमवार को मंडी के डयोड में HRTC बस हादसे के दौरान आपने फर्ज और जिम्मेदारी को निभाते हुए शिमला की दो लेडी कॉन्स्टेबल ने ड्यूटी के दौरान मिसाल पेश की है। वाकया यूँ हुआ कि जब दो महिला कॉन्स्टेबल शीतल और अंजू एक महिला कैदी को अपने साथ लेकर इसी बस में सवार थी तो हादसे के बाद तीनों ही बुरी तरह घायल थी।

एम्बुलेंस में वर्दी की वजह से दोनों महिला कॉन्स्टेबल को तरजीह दी जा रही थी कि आप दोनों बैठो, लेकिन वो दोनों नही बैठी, क्योंकि उनकी जिम्मेदारी थी वो महिला कैदी ,क्योंकि वह महिला कैदी बुरी तरह घायल थी। अपनी जान की परवाह न करते हुए उन दोनों महिला कांस्टेबल को अपनी ड्यूटी ज्यादा जरूरी थी और आखिरकार दोनों घायल अवस्था मे उस महिला कैदी के साथ ही हॉस्पिटल गई ।

ड्यूटी के लिए ऐसे जुनून के कारण दोनों कॉन्स्टेबल अब चर्चा में है। इस हादसे में एक अन्य महिला कॉस्टेबल बिंदू भी सुर्खियां बटोर रही है। जिस वक्त मंडी के डयोड में बस हादसा पेश आया उस दौरान वहां से एक अन्य लेडी कॉस्टेबल बिंदू वहां से निजी वाहन से कुल्लू से मंडी आ रही थीं। बिंदू ने जब दो वर्दीधारी कॉस्टेबल को देखा तो वह उनकी मदद के लिए आगे आई है और उन्हें कैदी के साथ अस्पताल में भर्ती करने में मदद की। बिंदू ऑन-लीव थीं।

हादसे के बाद जैसे ही यह जानकारी सोशल मीडिया सहित मीडिया में आई हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने तीनो कॉन्स्टेबल के समर्पण भाव की सराहना की। उन्होंने महिला कॉन्स्टेबल शीतल और अंजू को कर्त्तव्य परायणता व निष्ठा के लिए सीसी क्लास-वन प्रमाणपत्र के अलावा 500-500 रुपए का नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने बताया कि दोनों महिला कॉन्स्टेबल ने अपने कर्तव्य और समर्पण भाव दिखाकर खाकी का मान बढ़ाया है। महिला कॉन्स्टेबल अंजू शिमला के समरहिल और शीतल कंडा जेल में तैनात है। वहीँ DGP संजय कुंडू ने बताया कि छुट्‌टी के बावजूद बिंदू की कर्त्तव्य परायणता व निष्ठा व सेवा भावना को देखते हुए सीसी क्लास-वन प्रमाणपत्र के अलावा 1000 रुपए के नगद पुरस्कार से नवाजा है। बिंदू 4 IRBN बटालियन ने तैनात है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now