Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal: हिमाचल में 6 HAS अधिकारियों के तबादले, इन्हें मिली नए पदों पर तैनाती

Himachal: हिमाचल में 6 HAS अधिकारियों के तबादले, इन्हें मिली नए पदों पर तैनाती

Himachal: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 6 HAS अधिकारियों के लिए तबादला और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बारे में अधिसूचना जारी कर डी गई है। जानकारी के मुताबिक पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारी रमन घरसंगी को पंडित जवाहर लाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज चंबा में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। वे अपराजिता चंदेल की छुट्टी के दौरान असिस्टेंट डिप्टी कमिश्नर चंबा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

इसके अलावा विकास जामवाल को कांगड़ा में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बनाया गया है। चंबा मेडिकल कॉलेज में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात केशव राम को आगे की पोस्टिंग के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसी क्रम में पोस्टिंग का इंतजार कर रहे रमेश कुमार को पालमपुर नगर परिषद में संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश के लोगों को निराश करके न लौटें पीएम मोदी :- राठौर

किन्नौर में एसी टू डीसी ओम प्रकाश यादव को अब पालमपुर में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पालमपुर नगर परिषद आयुक्त आईएएस नेत्रा मेती को यह अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। जबकि कल्याणी गुप्ता को शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड में जनरल मैनेजर (प्रशासन एवं प्रोजेक्ट) के पद पर तैनात किया गया है।

Himachal Pradesh Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now