Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

स्लीपिंग बैग में गली सड़ी अवस्था में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Published on: 7 April 2022
स्लीपिंग बैग में गली सड़ी अवस्था में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

कुल्लू|
कुल्लू जिला के चचोगा में एक निर्माणधीन मकान के पास गड्ढे में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शव को स्लीपिंग बैग के अंदर रस्सी से बांध कर रखा गया था। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस को दिए बयान में अमित निवासी चचोगा ने बताया कि वह गांव में अपने पुश्तैनी मकान से ऊपर नए मकान के निर्माण करवा रहा है। वह अपने मकान की देखरेख करने कभी-कभार जाता है। बुधवार को कार्यालय से छुट्टी होने के बाद अपने निर्माणाधीन मकान की देखरेख करने के लिए आया तो उसे वहां पर पगडंडी रास्ते के साथ जहां पर जमीन से पत्थर निकाले थे वहां से गंदी बदबू आई। इस पर वह गड्ढे के पास गया। वहां पर देखा तो बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे कपड़े में कुछ लिपटा हुआ था

इस पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान चिचोगा दीक्षा को सूचित किया। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर कपड़े के ऊपर से पत्थर हटवाए तो उसके नीचे एक नीले रंग का स्लीपिंग बैग मिला। इसके बाद स्लीपिंग बैग को काटा गया तो उसके अंदर एक महिला का शव गली सड़ी अवस्था में मिला।

महिला के मुंह में लाल रंग का कपड़ा ठूसा गया था। इस पर शक जताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर स्लीपिंग बैग में बंद कर दिया और फिर उसे रस्सी से बांध कर गड्ढे में छिपा दिया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now