Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में नए जिले बनाने पर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य ने मांगी जनता से राय

हिमाचल में नए जिले बनाने पर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य ने मांगी जनता से राय

प्रजासत्ता|
हिमाचल में नए जिलों के गठन को लेकर एक बार चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व दिवंगत सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे और शामिल ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पोस्ट में पूछा कि क्या हिमाचल में नए जिले बनाने की आवश्यकता है?
इसके जवाब में पूरे प्रदेश भर के लोगों ने सैंकड़ो लोगों कमेंट किए और अपने अपने इलाकों को जिला बनाने की मांग की। वहीँ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मामले में सरकार और विक्रमादित्य सिंह की खिचाई भी की।

बता दें कि नूरपुर, पालमपुर, महासू व सुंदरनगर को जिला बनाने की मांग पूर्व में उठती रही है। इससे पहले भी भाजपा कई बार इस तरह के शिगुफे छोड़ चुकी है। हालांकि नए जिलों के गठन की मांग दोनों ही सरकारों में होती रही है। पूर्व में जब कांग्रेस की सरकार थी तो भी यह मांग उठती रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हालांकि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल चुनाव में भी बड़े अंतर से जीत के लिए नए जिलों के गठन पर दांव खेल सकती है। आधिकारिक तौर पर कोई भी यह कहने को तैयार नहीं है कि नए जिलों का गठन होगा, लेकिन अंदरखाते भाजपा संगठन व सरकार में इसके लिए मंथन शुरू हो गया है। कैसे और कहां जिलों का गठन किया जाना है, इस पर चर्चा हो रही है। वहीँ कांग्रेस भी इस मुद्दे को चुनाव में भुनाना चाहती है और प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर नए जिले बनाने की घोषणा कर सकती है।

हिमाचल में नए जिले बनाने को लेकर समय समय पर मांग उठती रहती है। हिमाचल में मौजूदा समय में 12 जिले हैं और 1972 के बाद से हिमचाल में कोई भी नया जिला नहीं बनाया गया है। हालांकि, दिसंबर अंत में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार इस संबंध में कोई घोषणा कर सकती है। लेकिन अधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं सामने आया है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now