Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल : 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त, बसों में महिलाओं को 50 फीसदी छूट,ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ़

हिमाचल : 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त, बसों में महिलाओं को 50 फीसदी छूट,ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ़

प्रजासत्ता|
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल दिवस पर चंबा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के आखिरी हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आम लोगों की नब्ज टटोली है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट का ऐलान किया है। हालांकि, कुछ मौकों पर महिलाओं को पूरी छूट मिलती है, लेकिन अब सामान्य तौर पर हर रोज महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट मिलेगी।

सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब 125 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली की सुविधा दी जाएगी। इससे पहले 60 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली की सुविधा दी जा रही थी। सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में पानी का बिल माफ होगा। ग्रामीण क्षेत्र में पानी के बिलों से जलशक्ति विभाग को 30 करोड़ की आय होती है।

इसे भी पढ़ें:  HP CABINET DECISIONS: चयन आयोग जारी करेगा दो भर्ती परिणाम, 180 पदों को भरने की मंजूरी,जानें अन्य फैसले

सीएम ने कहा कि इस बात की खुशी है कि वो चंबा के चौगान मैदान में पहली बार राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस और गृह रक्षा के जवानों की टुकड़ियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। एनसीसी, एनएसएस पुलिस बैंड समेत 12 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मार्च पास्ट में भाग लेने वाली टुकड़ी के टीम लीडरों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ स्पीकर विपिन परमार और वन मंत्री राकेश पठानिया भी समारोह में विशेष रूप से मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Pradesh Milkfed News: कुल्लू, हमीरपुर, नाहन और ऊना दुग्ध संयंत्रों की क्षमता की जाएगी 20-20 हजार लीटर
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now