Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल दिवस पर इनको मिले सिविल सेवा, प्रेरणा स्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार

Published on: 15 April 2022
हिमाचल दिवस पर इनको मिले सिविल सेवा, प्रेरणा स्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार

प्रजासत्ता|
जिला चंबा के चौगान में आयोजित राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के दौरान

  • सिविल सेवा पुरस्कार, प्रेरणास्रोत सम्मान व हिमाचल गौरव पुरस्कारों से विभिन्न विभूतियों को नवाजा गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।

    हिमाचल दिवस समारोह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला प्रशासन किन्नौर को सिविल सेवा अवार्ड दिया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के माध्यम से जिला कुल्लू और किन्नौर के उपायुक्तों को भी सिविल सेवा पुरस्कार दिए गए।

    प्रेरणा स्रोत सम्मान जोगिंद्रनगर के टेकचंद भंडारी, किन्नौर के कल्पा के श्याम सरण नेगी, धर्मशाला की स्वयंसेवी संस्था क्रांति के अध्यक्ष धीरज महाजन और हारमनी ऑफ द पाइन्स हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड को डीजीपी के माध्यम से दिए गए।

    हिमाचल गौरव पुरस्कार जिला सिरमौर के देवठी मझगांव के पद्मश्री विद्यानंद सरैक, चंबा की ललिता वकील, मरणोपरांत बाबा इकबाल सिंह को बडू् साहिब के डॉ. देवेंद्र सिंह के माध्यम से दिया गया। इनके अलावा हिमाचल गौरव पुरस्कार डॉ. प्रत्यूष गुलेरी, डॉ. गौतम व्यथित और विजय राज उपाध्याय को दिए गए।

  • Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

    Join WhatsApp

    Join Now