Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग! पंजाब में हुए बम धमाके के हिमाचल के ऊना से जुड़े तार,कुएं से टिफिन बम मिले, 2 युवक भी डिटेन

ब्रेकिंग! पंजाब में हुए बम धमाके के हिमाचल के ऊना से जुड़े तार,कुएं से टिफिन बम मिले, 2 युवक भी डिटेन

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश से सटे रूप नगर जिले में बीते 21 मार्च की रात को हुए बम धमाके के तार हिमाचल प्रदेश से जुड़ते नज़र आ रहे हैं। इस मामले में शनिवार को पंजाब और हिमाचल पुलिस की सयुंक्त टीम ने ऊना जिले के हरौली उपमंडल के सिंघा गांव में रेड डाल दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीँ जानकारी यह भी मिली है की पुलिस ने एक कुएं से टिफन बंम भी बरामद किये है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को पंजाब और हिमाचल पुलिस की सयुंक्त टीम ने ऊना जिले के हरौली उपमंडल के सिंघा गांव में रेड डाली। यहां पर कुएं से दो टिफिन बम बरामद हुए हैं। साथ ही पुलिस ने दो युवकों भी हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री 11,281 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं प्रदेशवासियों को करेंगे समर्पित

खबर लिखे जाने तक पंजाब पुलिस और हिमचाल पुलिस की टीम कार्रवाई में जुटी हुई थी। फिलहाल, इलाके को सील किया गया है और किसी को भी मौके पर जाने नहीं दिया जा रहा है। ऊना के एसपी अर्जित सेन और आईआरबी बनगढ़ के कमाडेंट विमुक्त रंजन भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, बीते 21 मार्च को कस्बा नूरपुरबेदी में कलमां पुलिस चौकी की दीवार के साथ यह जबरदस्त धमाका हुआ था। धमाका इतना जबरदस्त था कि दीवार के साथ गड्ढा बन गया था। वहीँ धमके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए थे। तब से इस मामले में पंजाब पुलिस पड़ताल कर रही है और इसी कड़ी में पुलिस ने हिमाचल के ऊना में दस्तक दी है।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी ख़बर: सीएम सुक्खू के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की मुस्तैदी से सभी सुरक्षित
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now