Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली दौरे पर CM जयराम, मीडिया सेंटर का किया उद्घाटन,केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी हाईकमान से करेंगे मुलाकात

Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला|
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज से दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। रविवार देर रात मुख्यमंत्री शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। मुख्यमंत्री ने सोमवार को हिमाचल भवन दिल्ली में मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमत्री जयराम ठाकुर दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी जयराम ठाकुर मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री हिमाचल को केंद्र से मिलने वाले जीएसटी कंपनसेशन को जारी रखने का मामला केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष उठाएंगे प्रदेश को जीएसटी का 3400 करोड़ रुपए कंपनसेशन जून माह से बंद हो रहा है। इससे प्रदेश को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नीति आयोग की बैठक में भी भाग लेंगे।

हिमाचल प्रदेश में इसी वर्ष नवंबर तक विधानसभा प्रस्‍तावित हैं। ऐसे में चुनावी वर्ष में जयराम ठाकुर का यह दौरा काफी अहम रहेगा। हिमाचल प्रदेश की हर हलचल पर सबकी निगाह है। सीएम जयराम ठाकुर दिल्‍ली दौरे के दौरान वह विभिन्न मंत्रालयों में प्रदेश के लंबित मामलों को उठाएंगे, ताकि राज्य को अधिक से अधिक राशि प्राप्त हो सके।

वहीँ मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 27 अप्रैल को संभावित बताई जा रही है। बैठक में सीएम की ओर से हिमाचल दिवस पर की गई घोषणाओं पर मुहर लगाई जाएगी। इसके अलावा विभ‍िन्‍न विभागों में रिक्‍त पड़े पदों को भरा जाएगा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now