Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रास्ता भटक चुके दो पर्यटक किए रेस्क्यू

रेस्क्यू

लाहुल स्पीति|
लाहुल स्पीति के कोकसर में लापता हुए दोनों पर्यटकों को रेस्क्यू कर दिया गया है। दोनों पर्यटक रविवार सुबह एक टेक्सी के माध्यम से आए थे। फिर कोकसर में यह गाड़ी से उतरकर पैदल ही दोनों घूमने के लिए चले गए। काफी समय बीत जाने के बाद जब वापिस नहीं आए तो टेक्सी चालक ने प्रशासन को इसकी सूचना दी।

काफी देर तक ढूंढने के बाद भी इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद इन पर्यटकों ने यहां की एक मोबाइल सिम ली हुई थी जब उसकी कॉल लोकेशन ट्रेस की गई तो देर रात को मनाली के पंचायत भवन में आई। प्रशासन ने संपर्क किया तो दोनों पर्यटकों ने बताया कि जिस जगह पर गाड़ी पार्क की थी उस जगह से पैदल काफी दूर निकल गए तो वापिस में वो टेक्सी नहीं मिल सकी। इसके बाद लिफ्ट लेकर मनाली पहुंच गए थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिलाधीश नीरज कुमार ने बताया दोनों पर्यटक उत्तरप्रदेश संबंध रखते है। यह घूमने निकल गए थे वापिस में टेक्सी नहीं मिली और अन्य टेक्सी करके कोकसर से मनाली चले गए थे। मेरा सभी पर्यटकों से अनुरोध ऐसे सुनसान स्थानों पर न जाएं। इसके साथ ही टैक्सी चालक भी पर्यटकों को ऐसे स्थानों पर न जाने के जागरूक करें।
जारीकर्ता

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now