Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का 5 मई को किया जाएगा भव्य स्वागत

प्रतिभा सिंह

शिमला|
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का 5 मई को भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दिन परवाणु से लेकर शिमला तक जगह जगह स्वागत कर कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करेगी। इसके बाद शिमला के चौड़ा मैदान में जनसभा की जाएगी।

अभिनंदन समारोह में चारों वर्किंग प्रेसिडेंट और चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन भी शामिल रहेंगे। कांग्रेस इस स्वागत समारोह के जरिए शिमला MC और विधानसभा चुनाव का शंखनाद करना चाहेंगी। शक्ति प्रदर्शन के बाद इसी दिन प्रतिभा सिंह राजीव गांधी दफ्तर जाकर प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार विधिवत रूप से संभालेगी। प्रतिभा सिंह के स्वागत समारोह के लिए हिमाचल कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  नौहराधार में 162 करोड़ रुपये की 80 विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now